Advertisement

Mission 2023: छत्‍तीसगढ़ में आज दिग्‍गजों का जमावड़ा, दुर्ग में पीएम मोदी, जगदलपुर और खरसिया में राहुल की सभा

Mission 2023: छत्‍तीसगढ़ में आज दिग्‍गजों का जमावड़ा, दुर्ग में पीएम मोदी, जगदलपुर और खरसिया में राहुल की सभा

दुर्ग/रायपुर: पहले चरण की 20 सीटों पर 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इन सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियां चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग शहर में भी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव व कांकेर में और राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर एक बजे जगदलपुर में व दोपहर 2.30 बजे खरसिया में सभा लेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांकेर के भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। तीन नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अभनपुर व चंद्रपुर में सभा ली है।

बता दें कि कांकेर में तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने सभा ली थी। अब योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वे भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके पहले राजनांदगांव के डोंगरगांव में योगी की रैली और सभा होगी। जबकि अमित शाह कल ही अपने छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरा में रायपुर में बीजेपी के चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57