Advertisement

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, नशे में धुत बाइक सवारों की ठोकर से हुआ हादसा

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, नशे में धुत बाइक सवारों की ठोकर से हुआ हादसा

कोरबा। जिले के रजगामार चैकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह मुख्य मार्ग के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे उसके छोटे-छोटे तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। शराब के नशे में धुत्त बाइक सवारों नें दुपहिया वाहन में जा रहे पति – पत्नी को ठोकर मार दी जिससे पति की मौत हो गई। मृतक का नाम मोनू सिंह है, जो मूल रुप से राजस्थान का निवासी है और परिवार समेत घूम-घूमकर देश के कोने-कोने में टेंट लगाकर जड़ी-बुटी का व्यवसाय किया करता था। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तस्वीर में नजर आ रहे इन तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। ये बच्चे अब हमेशा के लिए अनाथ हो गए हैं क्योंकि शराब के नशे में बाइक चाल रहे युवकों ने इनके पिता की दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे इनका पिता इस दुनिया से रुख्सत हो गया। मृतक मोनू सिंह पत्नी को अपनी दुपहिया वाहन में बिठाकर रजगामार से कोरबा की तरफ जा रहा था इसी दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक व उसका परिवार मूल रुप से राजस्थान का रहने वाला है और घूम-घूमकर देश के कोने कोने में टेंट लगाकर जड़ी-बुटी का व्यवसाय करता है। कोरबा के रजगामार ईलाके में भी इन्होंने अपनी दुकान लगाई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57