Advertisement

भाजपा सरकार के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं : पीएम मोदी

भाजपा सरकार के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं : पीएम मोदी

सूरजपुर । सूरजपुर के दतिमा स्थित जम्बूरी मैदान में आयोजित विजय संकल्प महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विष्णुदेव साय के साथ सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां चुनाव प्रचार करने नहीं आया हूं. मैं यहां आपको 3 दिसंबर के बाद बनने वाली भाजपा सरकार के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं.

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और भाजपा ही इसे संवारेगी. इसलिए लोग कह रहे हैं कि भाजपा आवथे.

प्रधानमंत्री ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आदिवासियों की आबादी 9-10 करोड़ है, आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस के लिए आदिवासियों का कोई वजूद ही नहीं थी. उन्हें उनके नसीब पर छोड़ दिया था. कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की. आपके बच्चों के बारे में नहीं सोचा. जबकि भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. क्या कभी आपने सोचा था कि आदिवासी परिवार से निकली, गरीब घर में पैदा हुई बेटी देश की राष्ट्रपति बनेगी.

उन्होंने कांग्रेस ने उन्हें रोकने, उनके अपमान की इतनी कोशिश की, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते. लेकिन आदिवासी समाज की बहनों को यह सम्मान भाजपा ने ही दिया है. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उसे लगता था आदिवासियों के लिए पैसे खर्च करना मतबल गड्ढे में पैसे डालना है. लेकिन भाजपा ने जब भी आदिवासियों के हितों की बात आई तो खजाना खोल दिया, भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार का बजट 5 गुणा बढ़ा दिया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी परिवार को 80 हजार से अधिक सामुदायिक पट्टे दिए हैं. इसलिए हर छत्तीसगढ़ी एक ही बात कहता है भाजपा आवत हे. सरगुजा भी एक ही बात कहता है कि अबकी बार, भाजपा सरकार. जब-जब कांग्रेस सरकार आती है, तब-तब देश में आतंकवादी और नक्सलियों के हौसले बढ़ जाते हैं. जिस-जिस राज्य में कांग्रेस होती है, वहां अपराध का, लूट-पाट का राज ही चलता है. बीते कुछ समय में भाजपा के अनेक कार्यकतार्ओं को हमसे छीना गया.

नरेंद्र मोदी ने सरगुजा क्षेत्र में मानव तस्करी और नशे का कारोबार बढ़ने की बात कहते हुए कहा कि हमारे आदिवासी परिवारों की, गरीब परिवारों की अनेक बच्चियां गायब हो रही है. बेटियां कहां गई, इसका कांग्रेस नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है. यहां कांग्रेस द्वारा वोट के लिए अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. यहां तीज-त्योहार मनाना तक मुश्किल हो गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया. आज इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. कांग्रेस ने आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवा दी. वहीं पीएससी में नेताओं और अधिकारियों के बेटे-बेटियों के चयन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज हर जगह इस बात की चर्चा है कि 30 टका कका, आपका काम पक्का. कांग्रेस ने हर वर्ग को छलने और ठगने का काम किया है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57