Advertisement

कांग्रेस का एक्शन जारी, 2 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस का एक्शन जारी, 2 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

बस्तर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों पर मतदान संपन्न हो गए है ,वहीं मतदान के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 पुराने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में निष्कासित कांग्रेसी नेताओं में महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष कमल झज्जर और AICC सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रम शर्मा शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बताया जा रहा है कि इन दोनों ही कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में निष्क्रियता दिखाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दरअसल कुछ महीने पहले से ही पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल झज्जर को लेकर पार्टी विरोधी कार्य करने की लगातार शिकायत मिल रही थी, इसके बाद कमल झज्जर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यता से भी हटाया गया था और महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया था, और अब सीधे पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57