छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने किया ब्रम्हपारा अंग्रेजी माध्यम विद्याल का निरीक्षण

गणित के सवाल हल करने बच्चों को दिए टिप्स

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने किया ब्रम्हपारा अंग्रेजी माध्यम विद्याल का निरीक्षण

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही के गोयल ने शनिवार को अम्बिकपुर के ब्रम्हपारा स्थित स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  का निरीक्षण किया।  उन्होंने प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय से स्कूल की शैक्षणिक गतिविधिययाँ एवं संसाधनों की जानकारी ली। प्राचार्य की मांग पर स्कूल के लिए 6 सेट कम्प्यूटर सिस्टम उच्च अधिकारियो से चर्चा कर देने की बात कही।
प्रोफेसर गोयल ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियो से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने इस  दौरान विद्यार्थियों से गणित से संबंधित सवाल पूछे  और सवाल हल करने के टिप्स भी दिए। निरीक्षण में दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!