छत्तीसगढ़राज्यरायगढ़

श्रम विभाग औद्योगिक संस्थानों, निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं की करें जांच-कलेक्टर भीम सिंह।

रायगढ़ : श्रम विभाग औद्योगिक संस्थानों, निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं की करें जांच-कलेक्टर भीम सिंह

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कलेक्टर सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक

श्रम विभाग सभी औद्योगिक संस्थानों, फैक्ट्रीज, निर्माण कार्यों आदि का निरीक्षण करें तथा यहां कार्यरत श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं, निर्धारित मेहनताना, नियमित भुगतान, काम के दौरान सुरक्षा के प्रबंध की जांच करें। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में कही। उन्होंने श्रम अधिकारी से कहा कि नियमित रूप से विभागीय जांच होनी चाहिए।

संलग्न किये गये 204 शिक्षक मूल शाला के लिए कार्यमुक्त

कलेक्टर सिंह ने जिले में किसानों को धान के बदले अन्य फसल लिए जाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लैलूंगा, धरमजयगढ़, घरघोड़ा क्षेत्र में दूसरी फसल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने कृषि पखवाड़ा आयोजित करने तथा उसमें किसानों को फसल चक्र, मृदा प्रबंधन, जैविक खाद के लाभ, शासन की योजनाओं, केसीसी निर्माण तथा अन्य जरूरी व महत्वपूर्ण जानकारी देने के निर्देश कृषि अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठानों में गोधन न्याय योजना का संचालन तथा हितग्राहियों के भुगतान की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में सक्रिय गौठान की संख्या बढ़ायी जाए। गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का समितियों के माध्यम से विक्रय जारी रखें। उन्होंने कृषि अधिकारियों को विशेष रूप से वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री को बढ़ाने के निर्देश दिए।

सिम्स में नहीं है ब्लड की कमी, 217 यूनिट ब्लड उपलब्ध

कलेक्टर सिंह ने ओबीसी वर्ग के छूटे हुए लोगों के राशन कार्ड निर्माण की जानकारी नगर निगम आयुक्त से ली। निगम आयुक्त श्री जयवर्धन ने बताया कि इसके लिए नगर निगम के सभी वार्डो में विशेष अभियान संचालित कर कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम में भी इसके लिए पृथक काउंटर बनाया गया है। कलेक्टर सिंह ने सभी पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाने का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीबी द्वारा बनायी जा रही सड़कों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गयी। कलेक्टर श्री सिंह ने इस पर सभी संबंधित एसडीएम को उनके क्षेत्र अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा काम में कहीं किसी प्रकार की समस्या या रूकावट हो तो उसका निराकरण करने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रयास अवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

कलेक्टर सिंह ने बैठक में स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर सप्लाई सुविधा उपलब्ध है अथवा नहीं इसकी जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिन केन्द्रों में सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां उसकी सूची तैयार कर लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी विभाग को देने के निर्देश दिए। जिससे वहां रनिंग वाटर सप्लाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जा सके। कलेक्टर सिंह ने राजस्व विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की। अविवादित नामांतरण, सीमांकन तथा अन्य प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले प्रकरणों का निपटान कर लिया जावे।

जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत पण्डोपारा में निवासरत पण्डो समुदाय के समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित।

कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के संचालन की भी जानकारी बैठक के दौरान ली। उन्होंने एमएमयू यूनिट से मरीजों की जांच के साथ यहां किए जा रहे लैब टेस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने धान उठाव के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द धान का उठाव पूरा किया जाए। बारदाने का उठाव भी जल्द पूरा करने की बात भी उन्होंने कही। कलेक्टर सिंह ने वन अधिकार पत्र वितरण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य की धीमी प्रोग्रेस को लेकर नाराजगी जतायी तथा कार्यपालन अभियंता हाऊसिंग बोर्ड को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत पण्डोपारा में निवासरत पण्डो समुदाय के समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित।
बैठक में नगर निगम आयुक्त एस.जयवर्धन, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 419 रूपए की राशि होगी शीघ्र वापस, तैयारी पूर्ण

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!