Advertisement

संलग्न किये गये 204 शिक्षक मूल शाला के लिए कार्यमुक्त

breaking news

बिलासपुर : संलग्न किये गये 204 शिक्षक मूल शाला के लिए कार्यमुक्त

जिले की विभिन्न शासकीय स्कूलों में संलग्न किये गये 204 शिक्षकों को उनकी मूल शाला के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ एवं प्राचार्यो से मिली रिपोर्ट के आधार पर इस आशय के आदेश आज जारी किये हैं। संलग्नीकरण से कार्यमुक्त हो चुके इन 204 शिक्षकों में सबसे ज्यादा 162 सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी शामिल हैं। इसके बाद 30 शिक्षक एवं शिक्षक एलबी, 11 लेक्चरर अथवा लेक्चरर एलबी और 1 प्रधान पाठक शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा द्वारा पिछले माह पत्र जारी कर संलग्न शिक्षकों को उनकी मूल स्कूल के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिये थे। इनमें यदि कोई स्कूल एक शिक्षकीय होगा तो उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा। संबंधित बीईओ एकल शिक्षक का उसी स्कूल के लिए स्थानांतरण प्रस्ताव अनुशंसा सहित भेजेंगे ताकि उन्हें उसी स्कूल में नियमित किया जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सिम्स में नहीं है ब्लड की कमी, 217 यूनिट ब्लड उपलब्ध

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57