Advertisement

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा 2026: मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं|

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा आज, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर | 03 जनवरी 2026| छत्तीसगढ़ में धान और अन्न के दान का सबसे बड़ा पर्व, लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी, आज पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। इसे पौष पूर्णिमा और शांकभरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह पारंपरिक पर्व साल की शुरुआत में मनाया जाता है और इस दिन रुपए-पैसे नहीं बल्कि अन्न का दान किया जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“सब्बो भाई-बहिनी, महतारी अउ सियान-जवान मन ला जय जोहार। हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब छेरछेरा के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ सुभकामना। छेरछेरा ह, हमर संस्कृति म, दान-पुन के महापरब आय। छेरछेरा तिहार ह, हमन ला, दान-धर्म अउ आपस म मिल के रहे के संदेश देथे।”

मुख्यमंत्री ने किसानों और अन्नदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि छेरछेरा तिहार सिखाता है कि अन्न का दान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने किसानों की खुशहाली के लिए सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी छत्तीसगढ़वासियों को छेरछेरा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं और सेवा जोहार दी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47