Advertisement

मंच पर मिले मोदी और बघेल जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने…

मंच पर मिले मोदी और बघेल जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने…

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने अपने दो सहयोगियों के साथ आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। साय के साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्‍टी सीएम पद की शपथ ली। साव पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ ही लोरमी सीट से विधायक चुने गए हैं। वहीं शर्मा कवर्धा सीट से जीतकर आए हैं।

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और केद्रीय गृह मंत्री सहित अन्‍य नेता मौजूद थे। मंच पर प्रदेश के निवर्तमान मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और निवर्तमान डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। सिंहदेव दूसरी कतार में बैठे थे, जबकि बघेल मंच पर पहली पंक्ति में कोने में बैठे थे। पूर्व सीएम और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह भी बघेल के बगल में बैठे थे। तीनों नेताओं के शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी मंच पर एक कोने से दूसरे कोने तक गए और लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्‍होंने भूपेश बघेल के अलावा मंच पर मौजूद किसी भी नेता से हाथ नहीं मिलाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीएम मोदी मंच पर बीच में राज्‍यपाल के बगल में बैठे थे।शपथ ग्रहण के बाद वे मंच के एक छोर की तरफ बढ़े उसी कोने में भूपेश बघेल भी बैठे थे। बघेल को देखते ही पीएम मोदी ने कहा क्‍या बघेल जी…। इसके बाद आगे बढ़कर उनके हाथ मिलाया और कंधा पर थपकी भी दी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर नारेबाजी की

शपथ ग्रहण की झलकियां

मंच पर मोदी ने बदली कुर्सी

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी बीच में लगाई गई थी, राज्‍यपाल की कुर्सी बीच में थी। मंच पर पहुंचते ही मोदी की नजर उस पर पड़ी तो उन्‍होंने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खुद की राज्‍यपाल की कुर्सी बीच में कर दी और खुद उनकी बगल में बैठे गए।

अगल-बलग में बैठे दोनों पूर्व सीएम, लेकिन एक शब्‍द भी नहीं बोला

कार्यक्रम के मंच पर निवर्तमान मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह अगल-बगल में बैठे थे, लेकिन दोनों ने न तो एक दूसरे का अभिवादन किया और न ही एक शब्‍द आपस में बात की।

मंच पर छाए रहे ईश्‍वर

शपथ ग्रहण समारोह पर अतिथियों के पहुंचने से पहले ईश्‍वर साहू छाए रहे। साहू साजा सीट से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रविंद्र चौबे को हराकर विधायक बने हैं। बृजमोहन और अजय चंद्राकर जैसे वरिष्‍ठ नेता भी उनके साथ जनता का अभिवादन करते नजर आए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57