Advertisement

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की जांच दल ने कृषि खाद्य उपलब्ध कराने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

*जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की जांच दल ने कृषि खाद्य उपलब्ध कराने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

*वर्तमान में गोदामों पर डी.ए.पी. निल*

*सु.फॉस्फेट, युरीया, पोटाश, गीपशम, जिंकटेड पाउडर, की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता का भी कोई ठिकाना नहीं*

*किसानों को खाद तत्काल उपलब्ध कराएं सरकार : विष्णु लोधी*

*जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने बुधवार को करेंगी धरना प्रदर्शन : विष्णु लोधी*

राजनांदगांव – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने खाद्य समस्या मामले में कहा की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी के आदेशानुसार ! खाद्य गोदामों के निरीक्षण के लिए जांच दल का गठन किया गया था ! जिसके तहत जांच पुर्ण होने पर आज जांच दल व्दारा दिनांक 17 जून 2021 को तत्काल सभी रसायनिक खाद उपलब्ध कराने राजनांदगांव जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम शासन विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया।

विष्णु लोधी ने कहा की खाद का आकड़ा केवल एक ब्लाक के लिए भी कम पड़ेगा ! अब सोचने वाला विषय यह है की इसके अलावा जिन्कटेड पावडर, डी ए पी जैसे अन्य सामग्री तो है ही नहीं जिसका बेहद जरुरत होता है ! जिले के डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव ,बांदा बाजार छुरियां, खैरागढ़, पचपेड़ी किसी भी खाद्य संग्रहण केंद्र में डी ए वी नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विष्णु लोधी ने कहा की कांग्रेस की सरकार अपने आप को किसान हितैसी कहती है और किसानो के हित में काम करने का बड़ा ढोंग कर रही है जिसका हरजाना जिला प्रदेश के किसान भुगत रहे है । आगामी दिनों में इसका जवाब प्रदेश के किसान , कांग्रेस सरकार को देगी !

विष्णु लोधी ने काहा की कांग्रेस सरकार ने ख़रीफ़ चक्र के लिए GPM ज़िला के Markfed के गोदाम में डी ए पी ( 0) है।आज जिले के Markfed और State Warehousing Corporation के सभी गोदामों में कृषि पदार्थ की जगह खाली सड़े बोरो से भरे पड़े है और किसानों को मजबूरन डी ए पी, फ़ॉस्फ़ेट जैसे कृषि पदार्थ कालाबजारियों से चौगुने दाम में ख़रीदना पड़ रहा है।यही हाल छत्तीसगढ़ के सभी ज़िलों का है।

विष्णु लोधी ने कहा की किसानों के खाद की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना दिन बुधवार को 23 जून को दोपहर 12:00 से 2:00 तक किया जाएगा। विष्णु लोधी ने कहा ख़रीफ़ फसल-चक्र में बोवाई शुरू होने जा रही है लेकिन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) माँग करती है कि राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि रसायनिक खाद की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करें।

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, दुर्ग संभाग प्रभारी नवीन अग्रवाल, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमशुल आलम , राजनांदगांव शहर अध्यक्ष दक्षिण आशीष यादव, राजनांदगांव युवा शहर अध्यक्ष दीपक सोनी, कुलेश्वर वर्मा, रामकुमार टेमभुरकर, अमर गोस्वामी संतोष सहारे, शुभम् चाकोले, भगवती वर्मा, अनिल सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

विष्णु लोधी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव ग्रामीण

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…..

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57