Advertisement

जांजगीर-चांपा : विकसित भारत संकल्प यात्रा : हितग्राहियों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ

जांजगीर-चांपा : विकसित भारत संकल्प यात्रा : हितग्राहियों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनाहिल, किरारी, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पनोरा, बुड़गहन, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महंत, अमोरा और खैरा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के खुंटे ने जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत पनोरा में चल रहें शिविर का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए और हितग्राहियों से चर्चा भी की।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों में शिविर में पहुंचकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –
विकसित भारत संकल्प यात्रा 22 दिसम्बर को जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनीडीह, सोनाईडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झलमला, पकरिया झूलन, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोसीर, ससहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोरबी, बिरगहनी ब, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अवरीद, चौराभांठा, सेमरा और तेंदूआ में आयोजित किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47