ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी समेत इन 5 राज्यों में 4 दिनों तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट…

दिल्ली। देश के तमाम राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 सितंबर को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक सुदूर इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली इलाकों में हल्की बारिश हो जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और यहां हल्के बादल छाए रहेंगे.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!