
रामनगर ग्राम में आंधी तूफान से भारी नुकसान
रामनगर ग्राम में आंधी तूफान से भारी नुकसान
बिजली के खंबे उखड़े गए अंधेरा छाया गर्मी में लोग परेशान
गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// विश्रामपुर// भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता ने रामनगर के डबरीपारा मे आंधी तूफान से बिजली खम्भा टूट जाने व तार भी निचे गिर जाने कि सूचना बिजली विभाग के सबंधित अधिकारियो से संपर्क कर तुरंत समस्या का निराकरण करने की बात कही। अधिकारियो ने कल तक खम्भा बदले की बात कही ।इस संबंध स्थानीय निवासी साधोरन राम ने बताया कि कुछ दिन पहले जो तूफान आया था दस बारह दिन पहले उसी दिन ये पोल खंभा टूट के सपोर्ट तार के सहारे लटका हुआ है। जो की बहुत बड़ी समस्या है. हम लोग हमेशा आते-जाते रहते हैं. दरवाजे के सामने बच्चे खेलते रहते हैं. हमारे घर से सटा हुआ हैं कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है.घर से निकलते ही डर बना रहता है कि कब ये पोल किसी के ऊपर न गिर जाए। हम लोगों ने गांव के सरपंच और कर्मचारियों अधिकारियों से शिकायत भी की यह लाइन सही कर दी जाए लेकिन कोई नहीं सुनता ।बाहर हाल आज दुर्गा गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों को सूचना दे सुधरवाने का आश्वासन लिया।










