बजट में मानदेय वृद्धि पर शासकीय अभिभाषकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर : बजट में मानदेय वृद्धि पर शासकीय अभिभाषकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे शासकीय अभिभाषकों ने बजट 2022-23 में शासकीय अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाए जाने पर प्रदेश भर के शासकीय अभिभाषकों की तरफ से आभार जताया। के.के. शुक्ला के नेतृत्व में विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे रायपुर के शासकीय अभिभाषकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय बढ़ाये जाने से प्रदेश भर के शासकीय अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर है। राज्य निर्माण के 22 सालों में पहली बार ये ऐतिहासिक बजट आया है, जिसमें शासकीय कर्मचारियों के पेंशन, शासकीय अधिवक्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय सहित सभी वर्गों के हित सुनिश्चित किये गए है। इस अवसर पर शासकीय अभिभाषक अरविंद सिंह चीमा, राघवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, सुश्री मौरिशा नायडू, विजय कुमार भोई, मनोज वर्मा, विनोद भारत, विजय लांजे और निलेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने वर्ष 2022-23 का कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई।