Advertisement

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत दी जा रही जानकारी

लोकसभा निर्वाचन-2024 ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शन केन्द्र स्थापित

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत दी जा रही जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी 08 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय स्थित प्रतीक्षा कक्ष में ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किया गया है। इस प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन संचालन की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे ईवीएम और वीवीपैट के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताएं और मतदान के प्रति जागरूक करने और कलेक्टोरेट पहुंचने वाले आमजन से कहा कि वे प्रतीक्षा कक्ष में बने ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र से ईवीएम, वीवीपैट और मतदान संबंधी जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं।
मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट एवं सभी तहसील कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। युवा एवं महिला मतदाता एवं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में ईवीएम जागरूकता के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है। वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बाक्स में स्वतः गिर जाती है। ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी लेने वालों में पोषण लाल साहू, नरसिंग पटेल, दुर्गा कश्यप, रामकुमारी साहू, बंशीलाल पटेल, कल्याणी तारक सहित दूर-दराज से पहुंचे अन्य ग्रामीण शामिल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57