Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोगों का बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोगों का बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

धमतरी, 09 जनवरी 2024/कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोगों का लगातार आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 जनवरी को ग्राम सांकरा, मसानडबरी, भोथली, गितकारमुड़ा एवं घोरागांव में स्वास्थ्य अमला द्वारा कमार जनजातियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्य किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं पहुंचने की वजह से हितग्राहियों को निःशुल्क वाहन व्यवस्था कर पी.एच.सी. सांकरा लाया गया और उनका स्वास्थ्य जांच, उपचार कर 102 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अब तक 888 विशेष पिछड़ी जनजाति कमार वर्ग का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर लिया गया है और पंजीयन कार्य लगातार चल रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57