कलेक्टर शर्मा ने ली ज़िला ट्रक चालक संघ के प्रतिनिधियों की बैठक

कलेक्टर शर्मा ने ली ज़िला ट्रक चालक संघ के प्रतिनिधियों की बैठक

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

हिट एंड रन कानून के नए प्रावधानों के संबंध में फैलाई जा रही अफ़वाओं से बचने की अपील की

बेमेतरा – कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज शाम यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष ज़िला ट्रक चालक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बातचीत की।

उन्होंने हिट एंड रन कानून के नए प्रावधानों के संबंध में फैलाई जा रही अफ़वाओं से बचने की अपील की है। वहीँ इसके साथ उन्होंने छग ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन निरस्त करने की घोषणा की बात बतायी और कहा कि जो लोग आपके साथ नहीं आये उन्हें भी जानकारी दें।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के बहकावे में आने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। सरकार द्वारा आपसी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद ही यह क़ानून लागू होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हिट एंड रन कानून के नए प्रावधानों के संबंध में फैलाई जा रही अफ़वाओं से बचने की अपील की हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक की शुरुआत में बारी बारी से परिचय लिया। सभी को नये साल की शुभकामना दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि आपका सड़क दुर्घटना कम करने में कोई सुझाव हो तो बताये। श्रीमती गुप्ता ने कहा की जल्द ही आप सब के सहयोग से ट्रक चालकों का नेत्र परीक्षण कराया जायेगा। ज़रूरी दवाई भी नि: शुल्क दी जाएगी। इसके अलावा यातायात नियमों, साइन बोर्ड आदि के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जाएँगे। उन्होंने कहा कि यह आप लोगो के साथ दूसरी बैठक है। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम सुश्री सुरुचि सिंह, एसडीओपी मनोज तिर्की सहित ज़िला ट्रक चालक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।