Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने मरौदा में बन रहे जल-जीवन मिशन के कार्यो का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर अग्रवाल ने मरौदा में बन रहे जल-जीवन मिशन के कार्यो का किया औचक निरीक्षण

उचित मूल्य दुकानों वितरण के लिए रखे गये खाद्यान्नों के भण्डारण एवं वितरण की जानकारी ली

जल जीवन मिशन के पाईप लाइन में लीकेज पाये जाने पर कलेक्टर ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज ग्राम मरौदा पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत बनाये जा रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत बनाये जा रहे 40 किलोलीटर क्षमता वाले पानी टंकी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और समय अवधि पर कराये। सभी घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचे। इसके लिए गांव में पाईपलाइन बिछाये और प्रत्येक घरों के नल में पानी की टोटियां लगी होनी चाहिए जिससे पानी व्यर्थ ना बहे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिछाये गये पाइपलाइन से पानी चालू करने पर लीकेज होता है, जिससे गांव की गलियों में पानी व्यर्थ बह जाता है, इस पर कार्यपालन अभियंता को संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान कलेक्टर ने श्रीमती बुधंतीन बिसेन एवं गणेश राम मरकाम के घर जाकर उनके यहां जल जीवन मिशन के तहत लगाये गये नल कनेक्शन का अवलोकन भी किया। कलेक्टर से चर्चा करते हुए बताया कि यहां के सभी घरों में नल कनेक्शन लगाया जा चुका है। लेकिन अभी कार्य अपूर्ण होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन ने बताया कि लगभग एक माह के भीतर कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत सभी घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होने लगेगी। इसके अलावा कलेक्टर ने जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में उचित मूल्य दुकान हेतु वितरण के लिए रखे गये चावल, नमक, शक्कर, चना के भण्डारण एवं वितरण की जानकारी अधिकारियों से लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47