छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

रायपुर, 14 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!