पहले की तरह सोमवार से प्रारम्भ होगा जनदर्शन

पहले की तरह सोमवार से प्रारम्भ होगा जनदर्शन

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

आमजन सीधे जिलाधीश से मुलाकात कर समस्याओं से करायेंगे अवगत

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – बेमेतरा जिलें के नव पदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा आम जन की समस्याओं का निराकरण जमीनी स्तर तक हो इस उ‌द्देश्य से जिला स्तर पर कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन आगामी सोमवार 15 जनवरी 2024 से प्रति सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे जिला कार्यालय मे स्थित दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित होंगे। जिला स्तर पर आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन सीधे मुलाकात कर आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं से अवगत करायेंगे। कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनेंगे और निराकरण करेंगें।
जनदर्शन मे आवेदकगण से प्राप्त आवेदनों का निराकरण यथासमय त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से आवेदकगण को अवगत कराते हुए सबंधित विभाग/कार्यालय द्वारा कलेक्टर जनदर्शन शाखा को अनिवार्य रूप से पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार हर मंगलवार को दोपहर 2 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा की जाएगी।