Advertisement

एसपी भावना गुप्ता ने ली लोलेसरा संत समागम मेला स्थल में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने प्रभारी अधिकारियों की बैठक।

एसपी भावना गुप्ता ने ली लोलेसरा संत समागम मेला स्थल में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने डियुटी में लगे प्रभारी अधिकारियों की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – एसपी श्रीमती भावना गुप्ता ने लोलेसरा में आयोजित होने वाले चार दिवसीय संत समागम मेला स्थल की सुरक्षा, यातायात/पार्किंग व्यवस्था को लेकर डियुटी में लगे प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं। उन्होनें कहा कि मेले में महिला मार्केटिंग मे लगे दुकानों एवं ज्यादा भीड-भाड वाले स्थानों में पुलिस बल तैनात करने ताकि चोरी जैसे वारदात न हो पाये। मेला प्रांगण एवं मेला बाजार स्थल में पुलिस सहायता केन्द्र एवं महिलाओं के लिए अलग से महिला सहायता केन्द्र स्थापित करने निर्देश दिये। ताकि आमजनो को सहयोंग मिल सके। तथा किसी प्रकार की परेशानी/समस्या होने पर पुलिस सहायता केन्द्र में सूचना/शिकायत दर्ज करा सके। साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु डियुटी में लगे सभी प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। बाईक पेट्रोलिंग मेला स्थल से नवागढ चौक एवं मेला स्थल से बैजी तक तथा पैदल पेट्रोलिंग एकेडमिक स्कुल से मेला मेन गेट तक एवं मेला मेन गेट से बैजी मोड तक पेट्रोलिंग करने, रोड पर वाहन पार्क न हो एवं चलने वाले छोटे वाहन की गति नियंत्रित करने। वाहन पेट्रोंलिग टीमों को शहर एवं मेला स्थल के आसपास में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए गतिविधियों पर सुक्ष्म निगाह बनाये रखने। सादी वर्दी में तैनात जवानों को मेला स्थल में लगातार भ्रमण करते हुए असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही बडे वाहनों को चोरभट्ठी बाईपास से ग्राम अतरिया, खण्डसरा चौकी होते हुए गर्रा मोड से कवर्धा की तरफ डायवर्ट करने, महत्वपूर्ण स्थानों पर जिग-जैग स्टापर/प्वाईंट/पार्किंग डियुटी लगाने, जो चलने वाली छोटी वाहनो की गति नियंत्रित/कम करने, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्किंग कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी श्रीमति कौशिल्या साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47