22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने सर्व हिंदू सनातन संगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया अनुरोध

22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने सर्व हिंदू सनातन संगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया अनुरोध

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा पर छत्तीसगढ़ में सभी शासाकीय कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु चर्चा किया एवं ज्ञापन सौंपा। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया हैैं कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जायेगा। हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बड़ा गर्व का विषय है कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण हुआ है। छत्तीसगढ भगवान श्री राम की माता कौशल्या जी की जन्मस्थली हैैं। छत्तीसगढ़वासी इस दिवस को दीपावली उत्सव की तरह मनाने जा रहे हैं।
सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से 22 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के स्कूल कॉलेजो में अवकाश की घोषणा पर बधाई दी एवं समस्त विभागों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने अनुरोध किया, मंत्री ने कहा हमने भी अपनी ओर से मुख्यमंत्री को अवकाश घोषित करने पत्र लिखा हैं। ज्ञापन सौंपने सर्व हिंदू सनातन संगठन के कार्यालय प्रभारी रवि गढ़पाले, सौरव मिश्रा, वैभव यादव उपस्थित रहें।