छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यसरगुजा

अम्बिकापुर : कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के लिये कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार।

कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के लिये अम्बिकापुर में होटल पर्पल आर्किड में कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के लिये अम्बिकापुर में होटल पर्पल आर्किड में तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। सुरक्षागत कारणों से अंतिम समय पर स्थान परिवर्तन के बावजूद तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताआ अंतिम तैयारियों में लगे हुए हैं। राकेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि वे निरंतर स्वास्थ्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से संपर्क में रहकर उनके निर्देशानुसार सम्मेलन की तैयारियां कर रहे है। सोमवार को दोपहर में तैयारियों का जायजा लेने के लिये राष्ट्रिय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी डॉ. चंदन यादव व पी.सी.सी.महामंत्री रवि घोष अम्बिकापुर पहॅुंच चुके हैं। कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम 11 बजे दीप प्रज्वलन से प्रारंभ होकर दोपहर 3ः30 बजे तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सत्र में पार्टी की नीतियों, राज्य सरकार के कार्य एवं उपलब्धी के साथ ही मोदी सरकार की विफलता पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में संभाग भर से कांग्रेस के करीब 800 प्रतिनिधी हिस्सा लेगे । इसमें संभाग के पॉचों जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, कार्यकरणी, पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रमुख सहित संभाग के सभी विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष भी शामिल होगें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की एक सूचि तैयार की गयी है जिसके आधार पर उनके पंजियन उपरांत उन्हें कार्यक्रमस्थल में प्रवेश दिया जायेगा। पी.सी.सी. से प्राप्त निर्देश के अनुसार सम्मेलन में सूचि में चयनित प्रवेशकर्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सम्मेलन के वक्तागण
सम्मेलन का प्रारंभ गांधीवादी नेता सुरेन्द्र शर्मा के अभिभाषण से होगा। उनके उपरांत मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद शर्मा संम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चंरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस0.सिंहदेव, प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव एवं विजय जांगिड संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का संचालक सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298
WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.25.59 PM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!