Advertisement

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर दृष्टिबाधित जगतराम कमार का बनाया गया आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर दृष्टिबाधित जगतराम कमार का बनाया गया आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ जिले में गत 20 जनवरी को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कुड़िया दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 122 बसाहटों में एक साथ विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुड़िया (आवास) निर्माण की नींव रखी गई। वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत कल्लेमेटा स्थित कमारटोला में आयोजित इस कार्यक्रम में दृष्टिबाधित जगतराम कमार भी पहुंचे थे। मौके पर उपस्थित कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित जनप्रतिनिधियों के समक्ष जगतराम कमार ने बताया कि उनका आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र नहीं होने की वजह से उनका बैंक खाता खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने तीन दिनों के भीतर जगतराम कमार का आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र बनाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी को दिये।
कलेक्टर सुश्री गांधी द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत नगरी श्री एल.एन.पटेल ने आज जगतराम कमार के निवास ग्राम कल्लेमेटा कमारटोला जाकर अपने वाहन में बिठाया और ग्राम भीतररास स्थित च्वाईस सेंटर ले जाकर उनका आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र बनवाया। इसके बाद जगतराम कमार को वापस वाहन से उनके घर छोड़ा गया। जगतराम कमार ने इसके लिये कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57