Advertisement

मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित की गई भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता

मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित की गई भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने एवं मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले के 168 हायर सेकेण्डरी स्कूलों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया। इसके बाद युवा मतदान का महत्व एवं चुनौती, चार अर्हता तिथि का महत्व (1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर) और शहरी क्षेत्रों में घटता मतदान का प्रतिशत व सुधार के उपाय के संबंध में विकासखण्ड स्तर पर और जिला स्तरीय भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल 638 विद्यार्थियों में से 91 विद्यार्थी विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किये। इनमें से 37 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता मे हिस्सा लिये, जिसका आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री में किया गया। निबंध प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद के कक्षा 11 वीं की जागृति साहू प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर, नगरी के कक्षा दसवीं के मिल्कीवे चाणक्य द्वितीय एवं इसी स्कूल की दसवीं की डॉली गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरडुला, नगरी के कक्षा 12 वीं के मोहनीष साहू प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री के कक्षा दसवीं के जय प्रकाश साहू द्वितीय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरौद कुरूद की कक्षा 11 वीं की त्रिशा नेताम तृतीय स्थान पर रहे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त इन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को गांधी मैदान धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57