Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए जागरूक करता है। यह दिन लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। मताधिकार और इसके प्रति नागरिकों की जागरुकता से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। प्रत्येक मत राष्ट्र के नवनिर्माण का सबसे बड़ा आधार है,सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए।

लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए मतदान के प्रति स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरुक करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47