छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

कलेक्टर ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने डिप्टी कलेक्टर को किया तैनात

रायगढ़ । खरसिया में बायपास रोड निर्माण में जिनकी जमीनें ली गईं, उन सबको मुआवजा नहीं मिला। ऐसे करीब आधा दर्जन से अधिक मामले हैं जिसमें भूमिस्वामी ने कई बार एसडीएम खरसिया को आवेदन दिया था, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद अदातल में याचिका लगाई तो वहां से निश्चित समय-सीमा में निराकरण करने का आदेश दिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इन आदेशों को क्रियान्वित करने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम को आदेश जारी किया है। वहीं कंटेम्प्ट लगने की नौबत न आए इसके लिए एक डिप्टी कलेक्टर को तैनात किया गया है।

भू-अर्जन को लेकर कई राजस्व अधिकारी लापरवाह होते जा रहे हैं। खरसिया मामले में भी ऐसा किया गया। भूमि स्वामियों ने आवेदन देकर एसडीएम से निराकरण करने की गुहार लगाई थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महुआपाली में कई लोगों की जमीन से बायपास रोड गुजरी है लेकिन उन्हें इतने सालों बाद भी मुआवजा नहीं मिला। इसलिए तहसीलदार के पंचनामा में भूमि को रोड से प्रभावित बताया गया। ऐसे ही दस्तावेजों के जरिए अब तक करीब छह केस में हाईकोर्ट ने एसडीएम को मुआवजा निर्धारण कर निराकरण करने का आदेश दिया है।इसके बाद अब कलेक्टर ने एसडीएम को आदेश देते हुए कहा है कि समय सीमा के अंदर मामले का निराकरण करें। हाईकोर्ट के आदेश पर अब जाकर खरसिया एसडीएम कार्यालय थोड़ा सक्रिय होगा। पूर्व एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने मामले को निराकृत करने के बजाय लटकाया था।

 डिप्टी कलेक्टर को बनाया नोडल

कलेक्टर ने अदालत में पहुंचे प्रकरणों को लेकर एक सकारात्मक पहल की है। कई आदेशों का पालन समय सीमा में न होने के कारण अवमानना की स्थिति बन रही है। इस स्थिति से बचने के लिए कलेक्टर ने रायगढ़ जिले के हाईकोर्ट से जुड़े प्रकरणों में जवाबदावा प्रस्तुत करने, नियमानुसार कार्यवाही करने और पर्यवेक्षण के लिए डिप्टी कलेक्टर अक्षा गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!