Advertisement

अजय चन्द्राकर ने धमतरी के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया ध्वजारोहण

अजय चन्द्राकर ने धमतरी के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया ध्वजारोहण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी / धमतरी ज़िले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक, कुरूद अजय चन्द्राकर ने सुबह नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि चन्द्राकर ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद हर्ष फायर और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
आज के समारोह का आकर्षण रहा 11 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर किया गया मार्च पास्ट। इसके साथ ही समारोह में ज़िले के 41 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसी तरह स्कूली बच्चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और छत्तीसगढ़ी और पंजाबी नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। यही नहीं इन आकर्षक प्रस्तुतियों के बाद 12 विभाग द्वारा शासन की महती योजनाओं को जीवंत रूप देते झांकियों का प्रदर्शन भी दर्शक दीर्घा में उत्साह का संचार कर गया। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री अजय चन्द्राकर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
मुख्य समारोह में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इनमें मार्च पास्ट में जिला नगर सेना बल पुरूष पहले, जिला पुलिस बल पुरूष दूसरे और जिला नगर सेना बल तीसरे स्थान पर रहे। एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका प्रथम और सीनियर डिवीजन बालक द्वितीय स्थान प्राप्त किये। एनसीसी जूनियर डिवीजन बालक नूतन स्कूल धमतरी प्रथम,एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका मॉडल स्कूल धमतरी द्वितीय और जूनियर थल सेना प्लाटून तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह स्काउट एवं गाईड और जिला रेडक्रॉस प्रथम स्थान पर रहे।
इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल बठेना प्रथम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय निर्राबेहड़ा द्वितीय और शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी तीसरे स्थान पर रहे। झांकी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रथम, आदिम जाति कल्याण विभाग दूसरे और कृषि विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57