छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

मेला में नकली नोट खपाने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है. इसी कड़ी में नारायणपुर जिले में बीते दिनों पांच दिवसीय विश्व प्रसिद्ध माता मावली मेला आयोजित की गई. इसमें नकली नोट की खपत करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दर दबोचा और बुधवार को जेल भेज दिया.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

Chhattisgarh Crimes

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व मावली माता मेला के मिनी डिज्नीलैंड मीना बाजार के टिकट काउण्टर में एक व्यक्ति के द्वारा 500 रूपये के नकली नोट देकर टिकट खरीदने की घटना थी.इस पर मीना बाजार के मैनेजर विक्रम यादव के द्वारा नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई . जिस पर थाना नारायणपुर में संबंधित आरोपी के विरूद्ध धारा 489 (ख) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया. प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं एसडीओपी नारायणपुर लौकेश बंसल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नारायणपुर तोपसिंह नवरंग के नेतृृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु बखरूपारा की ओर रवाना किया गया था.

उक्त टीम के द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिया एवं पहनावा के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकडा जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम पारेश्वर बघेल निवासी छोटेडोंगर का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर जिसने अपने पास नकली नोट होना जिसे उसने मीना बाजार में झूला के टिकट खरीदने के लिये 500 रूपये के नकली नोट को असली नोट होना बताकर टिकट खरीद कर घटना करना स्वीकार किया एवं अपने पास 100, 200 एवं 500 रूपये के 2400 के नकली नोट होना एवं उक्त नोट विशाल मण्डावी निवासी बैजनपुरी केशकाल के पास से लाना बताया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मामले में आरोपी पारेश्वर बघेल के कब्जे से 100, 200 एवं 500 रूपये के जैसे दिखने वाले कुल 2400 रूपये के नकली नोट बरामद कर जप्त किया गया.मामले के अन्य आरोपी विशाल मण्डावी के पतासाजी एवं कार्यवाही हेतु एसडीओपी नारायणपुर लौकेश बंसल, थाना प्रभारी कुकड़ाझोर प्रहलाद साहू एवं थाना प्रभारी भरण्डा गणेश यादव के नेतृृत्व में टीम गठित कर केशकाल की ओर रवाना किया गया.

उक्त टीम के द्वारा केशकाल क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेरा बंदी कर पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर जिसने अपना नाम विशाल मण्डावी निवासी बैजनपुरी का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर जिसने अपने पास नकली नोट होना स्वीकार किया और अपने पास रखे नकली नोट में से 3000 रूपये के नोट पारेश्वर बघेल को मेंला मड़ई और बाजार में खपत करने के लिए देना स्वीकार किया है एवं अपने पास 100, 200 एवं 500 रूपये के नोट जैसे दिखने वाले कुल 21,600 रूपये नकली नोट होना स्वीकार किया गया एवं बताया कि उक्त नकली नोट को अलग-अलग मेला, मड़ई और बाजार में लोगों को (एक तिहाई मुल्य पर जैसे कि 17,000 रूपये से 50,000 रूपये नकली नोट उपलब्ध कराकर एजेंट के माध्यम से खपाने की योजना होना बताया है.

मामले में आरोपी विशाल मण्डावी के कब्जे से 100, 200 एवं 500 रूपये के नोट जैसे दिखने वाले कुल 21,600 रूपये के नकली नोट बरामद कर जप्त किया गया है. दोनों आरोपी पारेश्वर बघेल एवं विशाल मण्डावी के द्वारा भारतीय रिजर्व के द्वारा जारी 100, 200 एवं 500 रूपये के जैसे दिखने वाले नकली नोट का असली नोट के रूप में उपयोग करने एवं संग्रहण करने का अपराध (धारा 489 ख, 489 घ, 34 भादवि0) कारित करना पाये जाने से आरोपी पारेश्वर बघेल एवं विशाल मण्डावी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है.

एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि मामले में कुछ अन्य आरोपियों को भी शामिल होना पाया गया हैै उक्त नकली नोट के सप्लाई चेन एवं सम्पूर्ण नेटवर्क के संबंध में पतासाजी एवं अनुसंधान किया जा रहा है. मामले में विवेचना जारी है,आरोपियों के कब्जे से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी 100, 200 एवं 500 रूपये के नोट जैसे दिखने वाले 24,500 रूपये के नकली नोट मोबाईल 02 नग बरामद किया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!