छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

खनन परियोजनाओं का हो समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक संपन्न। अवैध खनन पर सख्ती, ड्रोन तकनीक से निगरानी और रेल परियोजनाओं सहित ₹600 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी।

खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 04 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां रेयर अर्थ मिनरल्स सहित अनेक खनिजों के प्रचुर भंडार उपलब्ध हैं। उन्होंने राज्य में संचालित सभी खनन परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स की निगरानी को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आईटी और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अवैध गतिविधियों पर निरंतर और सटीक निगरानी की जाए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में पीएमकेकेकेवाई अंतर्गत खनिज 2.0 पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्रगति और व्यय की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (DMF) के अंतर्गत राज्य स्तरीय केन्द्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (CPMU) की स्थापना कर परियोजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

समिति द्वारा चिरमिरी–नागपुर रेल लाइन के लिए ₹328 करोड़, छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरिडोर के लिए ₹60.10 करोड़ तथा ₹24.10 करोड़ क्वासी इक्विटी को मंजूरी दी गई। वहीं एनएमडीसी–सीएमडीसी संयुक्त उपक्रम में सीएमडीसी की 49% हिस्सेदारी के लिए ₹112.70 करोड़ और विभागीय कार्यों हेतु ₹10 करोड़ स्वीकृत किए गए।

इसके अलावा खनिज ब्लॉकों की नीलामी, सर्वेक्षण, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली, अवैध परिवहन नियंत्रण और डीएमएफ कार्यों की निगरानी सहित विभिन्न विभागीय कार्यों के लिए कुल ₹138.17 करोड़ का अनुमोदन किया गया।

बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!