छत्तीसगढ़जगदलपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सेवानिवृत्ति के साथ ही शत-प्रतिशत शासकीय सेवकों को पीपीओ जारी करने होगी पहल – कलेक्टर हरिस एस

सेवानिवृत्ति के साथ ही शत-प्रतिशत शासकीय सेवकों को पीपीओ जारी करने होगी पहल – कलेक्टर हरिस एस

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सेवानिवृत्त हुए 12 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्र

जगदलपुर/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह में कहा कि शासन की पहल से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवाकाल के समाप्ति के समय पर ही पीपीओ जारी करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में सेवानिवृत्ति दिवस पर ही शत-प्रतिशत सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ प्रदान करने हेतु हरसंभव पहल की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि सेवानिवृत्ति के साथ ही सम्बंधित शासकीय सेवकों को लंबे समय तक शासकीय सेवा के परिश्रम का सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान किया जाए। उन्होंने लम्बी अवधि तक शासकीय दायित्व निभाने और जनसेवा करने तथा शासन-प्रशासन का सहयोग देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में माह अक्टूबर 2024 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए। वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी ने बताया कि सितंबर माह में सेवानिवृत्त 20 शासकीय सेवकों में से 12 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। शेष सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के प्रकरणों में जल्द कार्यवाही पूर्ण कर पीपीओ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगामी माह अन्य स्वत्वों के भुगतान के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्ति दिवस पर ही सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ प्रदान करने सहित सम्मानित किए जाने की पहल को सराहनीय प्रयास निरूपित किया। इस दौरान जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!