छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

युवाओं,महिलाओ,किसानों का भविष्य संवारने वाला बजट: धरम लाल कौशिक

युवाओं,महिलाओ,किसानों का भविष्य संवारने वाला बजट: धरम लाल कौशिक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट होगा।यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का एक संकल्प लेकर निश्चित लक्ष्य बता रहा है जिसमे राज्य की जीएसडीपी को 5 साल में दोगुना किया जाना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कौशिक ने कहा यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है इस बजट में महतारी वंदन,किसानों को भुगतान,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,श्री राम लला दर्शन,मुफ्त इलाज,भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित मोदी की कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है।

कौशिक ने कहा यह बजट हर चुनौती को चुनौती दे रहा है।राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी। यह बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य बनने के सपने को साकार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!