Advertisement

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे- श्रीमती रेणुका सिंह

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे- श्रीमती रेणुका सिंह

समूह की महिलाओं के लिए विकासखंडों में बनेगा सामुदायिक भवन

दिशा समिति की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर / सरगुजा संसद एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन तथा उनकी प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्यालयीन कार्यों के लिए प्रत्येक विकसखण्ड मुख्यालय में एक-एक सामुदायिक भवन बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा की दिशा समिति के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाती है। अधिकतर योजनाएं गरीबी उन्मूलन से संबंधित है इसलिए इनका क्रियान्वयन ईमानदारी से करे, किसी प्रकार की लापरवाही न हो। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाएं तथा औसत मानव दिवस को कम न होने दें। उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जिले की जलवायु के अनुसार फलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि कटहल, नाशपाती और लीची की खेती को बढ़ावा दे। श्रीमती सिंह ने खनिज साधन विभाग की समीक्षा के दौरान अवैध रेत उत्खनन की सख्त निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि हर घाट में बोर्ड लगवएँ जिसमे ठेकेदार का नाम, मोबाईल नंबर, रेत का दर और लीज एरिया अंकित हो।

रेन्ड नदी के उद्गम का होगा विकास- मंत्री श्रीमती सिंह ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि उदयपुर के मतरिंगा पहाड़ से निकलने वाली रेन्ड नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। वहां तक जाने के लिए सड़क का निर्माण कैम्पा मद से करें। श्रीमती सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम में योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कर विकसित ग्राम बनाएं। ग्राम विकास के साथ ही स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी काम करें। श्रीमती सिंह ने दरिमा एयरपोर्ट की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57