छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ

लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती धूमधाम से मनाई गई। 50 बूथों पर पुष्पांजलि, 12 शक्ति केंद्रों पर स्वच्छता अभियान और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती धूमधाम से मनाई गई। 50 बूथों पर पुष्पांजलि, 12 शक्ति केंद्रों पर स्वच्छता अभियान और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

लखनपुर। भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक, संगठन शिल्पी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती लखनपुर मंडल में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल के सभी 50 बूथों पर उनके छायाचित्र स्थापित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कार्यकर्ताओं और आमजन को उनके जीवन मूल्यों और विचारधारा से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के तहत 12 शक्ति केंद्र प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें और इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करें। वृक्षारोपण उपरांत पंडित उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके जीवन परिचय और विचारधारा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं।

लखनपुर नगर स्थित मंत्री निवास पर भी जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, शिवराज सिंह, सचिन बंसल, लक्ष्मण साहू, यतेन्द्र पाण्डेय, सुरेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सेवा पखवाड़ा संयोजक कामेश्वर राजवाड़े, चेतन राजवाड़े, घर भरन राजवाड़े, लालजीत पैकरा, कर्मेंद्र राजवाड़े, प्रभु सिंह, मैनेजर सिंह, विष्णु राजवाड़े, बुधन सिंह समेत सभी 50 बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

लखनपुर मंडल में हुए इस व्यापक आयोजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और उनके एकात्म मानववाद के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!