Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण नगरीय क्षेत्र में 13 फरवरी से प्रारम्भ

विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण नगरीय क्षेत्र में 13 फरवरी से प्रारम्भ

पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महासमुंद// भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के प्रति हितग्राहियों में जागरूकता लाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण का आयोजन जिले के नगरीय निकायों में 13 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक किया जाना है। जिसके तहत 13 फरवरी को नगरपालिका परिषद महासमुंद अंतर्गत शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सुबह 10ः00 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारम्भ किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 02ः30 बजे अम्बेडकर स्कूल नयापारा महासमुंद में भी शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह दूसरे दिन 14 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे से वार्ड नम्बर 27 गुडरू पारा शासकीय स्कूल महासमुंद में तथा दोपहर 02ः30 बजे से वार्ड नम्बर 30 आदर्श नगर रावण भाठा दशहरा मैदान महासमुंद में शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे और संबंधित योजना का लाभ दिलाने आमजन से आवेदन लिए जाएंगे तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथों में लगी एलईडी के माध्यम से योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47