
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर/ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम के बेटे अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी से उम्मीदवार बनाया है। आज जारी 62 उम्मीदवारों की सूची में पांच महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे हैं।.