Advertisement

अनाचार के मामले मे आरोपी कों चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार

महिला उत्पीड़न के मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा गुंज अभियान चलाकर की गई सख्त कार्यवाही।

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा अनाचार के मामले मे आरोपी कों चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया अपने निजी कार्य से राधापुर सोसायटी गई हुई थी, जो जानपहचान के व्यक्ति राजू बेक द्वारा घर छोड़ने की बात बोलकर अपने मोटरसायकल से प्रार्थिया कों बैठा कर बनेया नर्सरी की ओर ले गया, जहा राजू बेक द्वारा प्रार्थिया के साथ जबरन अनाचार की घटना कारित कर राधापुर बैरियर के पास छोड़कर मौक़े से भाग गया, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 45/24 धारा 376 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दौरान विवेचना पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम राजू बेक आत्मज मोहर साय उम्र 35 वर्ष साकिन राधापुर तेंदुपारा थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना सीतापुर से महिला आरक्षक लछमनिया टोप्पो,आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का, अशोक खेस सैनिक रमेश विश्वकर्मा शामिल रहे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57