Advertisement

दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान दे संपन्न हुआ निदान कार्यक्रम,

दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान दे संपन्न हुआ निदान कार्यक्रम

शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारी संवेदनशीलता के साथ करें पहल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी //धमतरी एवं आसपास के जिलों से आये दिव्यांगजनों के चेहर पर मुस्कान दे आज जिले में बीते 12 फरवरी से आयोजित निदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने समाज कल्याण विभाग एवं महावीर दिव्यांग सहायता समिति और रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने बीते 4 दिनों से बहुत मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इनकी इस निस्वार्थ सेवा की वजह से उनके चेहर में खुशी दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि भगवान जब हमसे कुछ छीन लेता है, तो उस कमी को किसी अन्य माध्यम से पूरा कर देता है। उन्होंने कहा कि इन दिव्यांगजनों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारी संवेदनशीलता के साथ पहल करें। जिला प्रशासन दिव्यांगजनों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर मुझे अवगत करायें, तत्काल कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने रेडक्रास सोसायटी समाजकल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने रेडक्रास सोसायटी, समाजकल्याण विभाग और महावीर दिव्यांग सहायता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
निदान कार्यक्रम में कुल 764 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें से 115 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग हाथ-पैर, 109 लोगों को ट्रायसायकिल, 54 को व्हीलचेयर, 81 को श्रवण यंत्र,44 लोगों को बैटरी/चार्जर, 112 यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर प्रदाय किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा 62 लोगों का पेंशन प्रकरण, खाद्य विभाग द्वारा 31 राशन कार्ड नवीनीकरण, पविहन विभाग द्वारा 6 लोगों का लायसेंस, श्रम विभाग द्वारा 74 लोगों का नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण, मेडिकल बोर्ड द्वारा 65 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र, और लीड बैंक मैनेजर द्वारा 12 लोगों के नवीन खाते एवं बीमा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में समाजकल्याण विभाग के उपसंचालक ने निदान कार्यक्रम की बीते 4 दिनों में प्राप्त की गयी उपलब्धियों की जानकारी दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57