
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
बधान नाला में स्टापडेम निर्माण के लिए 1.84 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर : बधान नाला में स्टापडेम निर्माण के लिए 1.84 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड अंतर्गत बधान नाला में जमगहन स्टापडेम निर्माण के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को 01 करोड़ 84 लाख 77 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्टापडेम के निर्माण से पेयजल, निस्तार, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ किसानों को स्वयं के साधन से 80 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा।












