छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के चरणबद्ध हड़ताल का प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा ने किया समर्थन…………..

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के चरणबद्ध हड़ताल का प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा ने किया समर्थन…………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आज 27 मई 2022 को छत्त्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं संगठन के आव्हान पर छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय अम्बिकापुर में आहुत की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतव्यापी आंदोलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श कर हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा गया कि, केन्द्र के समान देय तिथि अनुसार निर्धारित महंगाई भत्ता स्वीकृत करने एवं केन्द्र के अनुरूप 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से व 7 वें वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने हेतु एवं अन्य मांगे पूर्ण नहीं होने पर 04 चरणों में चरणबद्ध हड़ताल किया जायेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिसमें प्रथम चरण 30 मई 2022 हड़ताल नोटिस, द्वितीय चरण में अवकाश लेकर रायपुर में महारैली, तृतीय चरण में 25-29 जुलाई 2022 तक अवकाश लेकर कलम बंद, काम बंद हड़ताल, चौथा चरण में अनिश्चितकालिन हड़ताल पर जाने का फेडरेशन द्वारा निर्णय लिया गया है। जिसका समर्थन बैठक में सभी ने किया तथा संगठन के संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति करने पर भी विचार विमर्श की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुधीर राणा, एन.पी. गुप्ता, सचिव संजय यादव, राकेश पुरी, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, कार्यालय सचिव देवाशीष, कृष्णाराम, ममता कुजूर, सविता खरे, संतोष कुमार वर्मा, मुकेश कुमार पैकरा, सुनीता पाण्डेय, बैजन्ती तिर्की अन्य उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!