Advertisement

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने देर रात तक सुनी महिलाओं की समस्याएं

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने देर रात तक सुनी महिलाओं की समस्याएं

रेडी-टू-ईट का काम महिला समूहों को देने के निर्णय पर समूह की महिलाओं ने महिला बाल विकास मंत्री का जताया आभार

रायपुर//महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने आवास कार्यालय में देर रात तक महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिलाओं को यथासंभव समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े से मिलने दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार सहित रायपुर जिले से महिलाएं, महिला समूह की सदस्य और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी पूरी करने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में योजना के तहत राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मिलने आ रहे हैं। उन सबकी समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास किया जा रहा है। समूह की महिलाओं से मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि अपने समूह को मजबूत बनाएं। समूह के सशक्त होने से उन्हें नियमित काम मिलते जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री श्रीमती राजवाड़े का दंतेवाड़ा जिले से मिलने पहुंची समूह की महिलाओं ने आभार व्यक्त करते हुए रेडी-टू-ईट बनाने का काम शीघ्र दिलाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि रेडी-टू-ईट बनाने का काम स्थानीय महिलाओं को मिलने से उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के ग्राम कोयदा और मरदा से मिलने पहुंची महिलाओं ने मातृ वंदन योजना में नाम ना आने की बात कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तुरंत विभागीय संचालक को बुलाकर महिलाओं की समस्या का समाधान करने कहा।

मुंगेली जिले से पहुंचे श्री अश्वनी कुमार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के सभी हनुमान भक्तों की ओर से चैत पूर्णिमा को हनुमान जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आवेदन पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अनुशंसा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े से डेफ क्रिकेट एसोसिएशन रायपुर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के आर्थिक सहायता की मांग की जिस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग से नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47