छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को यह सुझाव दिया!

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को यह सुझाव दिया!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर//पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा में अलायंस एयर के द्वारा मंगलवार को किये गये ट्रायल लैडिंग और एयरलाईन कंपनी की भावी योजनाओं को लेकर कंपनी के सीईओ विनित सूद से टेलीफोनिक चर्चा की है। मंगलवार को दरिमा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर का 72 सीटर प्लेन ट्रायल लैडिंग के लिये उतरा था। इसके लिये पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। चर्चा में उन्होंने अम्बिकापुर को नियमित विमान सेवा से त्वरित रुप से जोडने का आग्रह किया। इसपर विनित सूद ने नियमित सेवाओं के लिये कंपनी द्वारा की जा रही प्रक्रियाओं का हवाला दिया साथ ही उन्होंने बताया कि प्रक्रियायें पूरी होने के साथ ही अम्बिकापुर विमानन सेवा के नक्शे में आ जायेगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अलायंस एयर के सीईओ को यह आश्वासन दिया है कि विमानन सेवा प्रारंभ करने को लेकर छत्तीसगढ राज्य से होने वाली प्रक्रियाओं के शिघ्र संपादन के लिये वे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री से स्वयं चर्चा करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अलायंस एयर के सीईओ को यह सुझाव दिया कि रायपुर से अम्बिकापुर होते हुए वाराणसी तक के विमान सेवा से विमानन सुविधा की शुरुआत हो। भविष्य में अम्बिकापुर को दिल्ली, कोलकाता, रॉंची, हैदराबाद, मुम्बई के हवाई अड्डांे से भी जोडा जाये। सकारात्मक
माहौल में हुई इस चर्चा पर अलायंस एयर के सीईओ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इनपर अमल का आश्वासन दिया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!