Advertisement

जय श्री राम के उदघोष के साथ रवाना हुई अंबिकापुर अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन

जय श्री राम के उदघोष के साथ रवाना हुई अंबिकापुर अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंबिकापुर//श्रीराम लला के दर्शन हेतु अंबिकापुर से अयोध्या धाम जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन आज रेलवे स्टेशन से जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना हुई। भक्तिमय वातावरण में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, सरगुजा श्रीराम दर्शन अभियान प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा, अभियान बिलासपुर प्रभारी ललित मखीजा और जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा के उत्साही पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों को तिलक लगा भगवा दुपट्टा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया, ढ़ोल नगाड़ों तथा जयश्रीराम के नारों से पूरा रेलवे स्टेशन गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 500 वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, मैं दर्शन को जाने वाले यात्रियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सनातन हिंदू समाज को ऐतिहासिक अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राममय हो गया है, सरगुजा संभाग के श्रद्धालुगण भी दर्शन के लिए आतुर हैं। यह दर्शन यात्रा आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर अभियान प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन में कल 1344 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के चाय नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है, भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता रामलला दर्शन यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कम कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, राजकुमार बंसल, आलोक दुबे विनोद हर्ष विकास पांडे, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, यमुना पांडे राजेश तिवारी करता राम गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, विश्वविजय तोमर , अजय सिंह बबलू, रविन्द्र तिवारी, संजू वर्मा, नीलम रजवाड़े, प्रियंका चौबे, रेखा सोनी, सोनू तिग्गा, सीमा कश्यप, प्रीति सिंह, शालिनी सिंह, श्वेता गुप्ता, रश्मि जायसवाल, विक्रम सोनी, दुर्गा शंकर, रवि जायसवाल, शरद सिन्हा, सर्वेश तिवारी, राम प्रवेश पांडे, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी, रिंकू सिंह, राजेश सिंह, रिंकू वर्मा, शैलू सिंह, श्रीधर केशरी, हर्ष जायसवाल, रविकांत उरांव, अनिरुद्ध मिश्रा, छोटू थॉमस, नकुल सोनकर, अमरदीप छाबरा, शैलेंद्र शर्मा, वीर विक्रम सुनील बघेल, अमोघ कश्यप हैप्पी सिंह, दिवस दुबे, सदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा रेल्वे के अधिकारी कर्मचारियों में के आर गोपीकृष्णन, अनुपम दत्ता राकेश रंजन ओम प्रकाश मोहती प्रकाश कुमार साहू संतोष कुमार सिंह विनीता साहनी, जयप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57