Advertisement

महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार की अभिनव पहल – दीपेश साहू

महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार की अभिनव पहल – दीपेश साहू

बेमेतरा – महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर हैं। सालाना 12000 यानी हर महीने 1000 मिलने की उम्मीद जो लगाई जा रही महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे वर्चुवली जुडकर बटन दबाकर महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 1000 जारी की हैैं। प्रदेश की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए उसे तरह से ट्रांसफर की है कुल 655 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई। इसी कड़ी में बेमेतरा जिलें के कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम महतारी वंदन सम्मेलन बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री साय सरकार नें किया अपना एक और वादा पूरा – कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते विधायक दीपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री साय की हमारी भाजपा सरकार, किसान, गरीब, आम जनता, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों की भीतर ही अपने एक और वायदा पूरा किया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही हैैं। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया हैं और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ-साथ चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की अभिनव पहल – विधायक दीपेश साहू ने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वालंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजनाएं कारगार कदम हैैं। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमा 1000 की राशि दी जाएगी साल में कुल 12000 की राशि महिलाओं को प्रदान की जाएगी। महिला इस योजना के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अपने घर की जिम्मेदारियो का निर्वहन करना बखूबी से आता हैैं। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा विधानसभा चुनाव में किया था उसमें पूर्णता की ओर बढ़ रही हैं। रुके हुए प्रधानमंत्री आवास की बात हो या किसानों के पुराने रुपए बोनस की राशि की बात हो हम जो कहते हैं वह करते हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी विजय बघेल को पुनः विजयी दिलाना हैं – दीपेश साहू ने मातृ शक्ति को आग्रह करते हुए कहा कि देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और देश इतने समृद्धि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाले भारतीय जनता पार्टी को पुनः विजयी दिलाकर विजय बघेल दुर्ग लोकसभा से सरकार बनाने में अपना मूल्य योगदान देना हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47