Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024: मतदान दलों को मतदान समग्री वितरण एवं वापसी हेतु लगी अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी

लोकसभा निर्वाचन 2024
मतदान दलों को मतदान समग्री वितरण एवं वापसी हेतु लगी अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी//कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद एवं धमतरी तथा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिए गठित मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा स्थित काउंटर नंबर 1 में सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय कुरूद श्री अमित टण्डन, काउंटर नंबर 2 में श्री पवन कुमार ताम्रकर, काउंटर नंबर 3 में श्री विजय कुमार, काउंटर नंबर 4 में श्री कौस्तुभ तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह काउंटर नंबर 5 में सहायक प्राध्यापक शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी डॉ.रमेश देवांग, काउंटर 6 में श्री मोहित कुमार, काउंटर 7 में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर श्री प्रेमचन्द्र झा, काउंटर 8 में सहायक प्राध्यापक यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड डॉ.घनश्याम देवांगन, काउंटर 9 में प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल गुहाननाला श्री जगदीश प्रसाद यादव और काउंटर 10 में प्राचार्य, सेजेस सिंगपुर श्री विश्वंभर प्रसाद चंद्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद के काउंटर नंबर 1 में सहायक प्राध्यापक महर्षि वेदव्यास शासकीय महाविद्यालय भखारा डॉ.संजय शर्मा, कांउटर 2 में श्री दिनेश कुमार नाग, काउंटर 3 में डॉ.अविनाश आर. निचत, काउंटर 4 में गं्रथपाल शासकीय महाविद्यालय कुरूद श्री भगतराम देवांगन, काउंटर 5 में सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय कुरूद श्री हित नारायण टण्डन, काउंटर 6 में डॉ. ओमजी गुप्ता, काउंटर 7 में सहायक प्राध्यापक महर्षि वेदव्यास शासकीय महाविद्यालय भखारा डॉ.लेखराम डोंगरे, काउंटर 8 में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रा श्री नीलकमल साहू, काउंटर 9 में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदगुदा श्री शेखर चंद्र ठाकुर तथा काउंटर 10 में व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगौद श्री महेन्द्र सोरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा धमतरी स्थित काउंटर नंबर 1 में सहायक प्राध्यापक शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी श्री दानेश्वर साहू, काउंटर 2 में श्री मधु माधव देव, काउंटर 3 में सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी डॉ.गौकरण जायसवाल, काउंटर 4 में श्री अंकित कुमार बोधवानी, काउंटर 5 में सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय कण्डेल श्री संजय पवार, काउंटर 6 में सहायक प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद श्री मनहरण सिंह साहू, काउंटर 7 में सहायक प्राध्यापक शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी श्री राजेश कुमार, काउंटर 8 में व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल देवरी श्री सुरेश साहू, काउंटर 9 में व्याख्याता डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी श्री आलोक मत्स्यपाल और काउंटर 10 में श्री प्रदीप शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने बताया कि मतदान दलों को 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे स्थानीय डॉ.भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्नि कॉलेज रूद्री से सामग्री का वितरण किया जायेगा एवं 26 अप्रैल को शाम 6 बजे सामान वापस लिया जायेगा। उन्होंने निर्धारित समयावधि के 1 घंटा पूर्व अपने कार्य स्थल में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश उक्त अधिकारी, कर्मचारियों को दिये हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57