लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलेक्टर ने लिया जायजा

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलेक्टर ने लिया जायजा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

धमतरी //लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद एवं धमतरी तथा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आज स्थानीय सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम स्कूल धमतरी में लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा कुरूद और धमतरी के लिए गठित मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान सामग्री, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति, मतदाता पर्ची, मतदान सामग्री सीलिंग, मतदान पूर्व की तैयारी, मतदान अभिकर्ता, मॉक पोल, ईवीएम सील करना, वीवीपैट को सील करना, मतदान का प्रारंभ, वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था, पीठासीन अधिकारी की डायरी, अभिकर्ताओं को दिए जाने वाले अभिकर्ता, दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतांकन, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, डाक मतपत्र, अभ्याक्षेपित मत, निविदत्त मत, मतदान के दौरान निर्मित विशेष परिस्थितियां इत्यादि की बारिकी से जानकारी दी गई। साथ ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-1, की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया कि निर्वाचन में मतदान कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना है। साथ ही सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-1 को मतदान करवाने की प्रक्रिया को उत्साह और अच्छे से सीखने कहा गया।
कलेक्टर सुश्री गांधी ने प्रशिक्षण का जायजा लिया और कहा कि मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी-1 की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि पीठासीन एवं मतदान अधिकारी-1 मतदान केन्द्र में लगे अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझने कहा गया, ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा किया जा सके। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने कहा। साथ ही सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को नियत समय में पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त करने निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी है, इसलिए सभी पोस्टल बैलेट पेपर नियत समय मे प्राप्त कर लेवे और पोस्टल बैलेट पेपर के संबंध में पूरी जानकारी सीखें। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने निर्वाचन कार्य में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली और अपने अनुभवां को प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल, आयुक्त, नगरनिगम श्री विनय पोयाम उपस्थित रहे।