Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024:85 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा देने

लोकसभा निर्वाचन 2024:85 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा देने

अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी// लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आज जिला पंचायत सभा कक्ष में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदाय करने माईक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01 को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डाक मत का महत्व, डाक मत पात्रता, प्रकिया, डाक मत सुविधा केन्द्र, सुविधा केन्द्र पर मतदान पूर्व प्रक्रिया, डाक मत सुविधा केन्द्र पर मतदान, डाक मत अभिप्रमाणन, सुविधा केन्द्र मतदान समापन, अनुपस्थित मतदाता इत्यादि के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण में यह भी बताया कि आयोग ने विशेष वर्ग के मतदाताओं को अनुपस्थित मतदाता का दर्जा देते हुए डाक मत का अधिकार दिया है। आवश्यक सेवा मतदाताओं को सुविधा केन्द्रों पर ही मतदान करना होगा, लेकिन वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष और अधिक आयु के) मतदाता, दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले) अनुपस्थित मतदाता के लिए आयोग ने घर-घर जाकर मतदान करवाने का निर्णय लिया है। इन श्रेणियों के मतदाता प्रारूप 12-घ में आवेदन कर अपना पंजीयन करवाते हैं। मतदान अधिकारियों का एक दल स्थानीय बी.एल.ओ. के साथ पुलिस सुरक्षा में और अभ्यर्थियों की जानकारी में और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन मतदाताओं के घर जायेगा। प्रशिक्षण में एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57