Advertisement

चंदनू में ‘हमर पुलिस हमर बजार’ अभियान से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

चंदनू में ‘हमर पुलिस हमर बजार’ अभियान से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान की शुरुआत किया गया हैं जिसके माध्यम से आमजनो को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 10 अप्रेल को “हमर पुलिस हमर बजार” के माध्यम से थाना चंदनू स्टाफ के द्वारा चंदनू के हॉट/बाजार ग्राम में आस पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया। यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है, तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को साइबर अपराध, फर्जीकाल ठगी के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। सायबर पहरी के संबंध मे ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार हॉट/बाजार एवं गांव गांव में जाकर जागरूक किया जा रहा हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47