Advertisement

स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मतदाताओं को जागरूक

स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मतदाताओं को जागरूक

रंगोली, मेंहदी, रैली निकालकर दे रहे मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में सतत रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने और करने की शपथ भी ले रही है।
इसी तारतम्य में सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, रंगोली सजाकर और हाथों में मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत उन्नति महिला संकुल संगठन बिर्रा मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमे मतदाता शपथ, रंगोली एवं मेहदी आदि जागरूकता हेतु रखा गया उपस्थित समस्त बिहान कैडर संकुल, ग्राम संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत अकलतरा के पोड़ी दल्हा कलस्टर में सभी केडर कलस्टर पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकलतरा के नरियरा कलस्टर से सभी केडर,कलस्टर पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अकलतरा के कोटमिसोनार कलस्टर में केडर, कलस्टर पदाधिकारी,ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। नवागढ़ जनपद पंचायत की संकुल स्तरीय संगठन, कटौद अंतर्गत ग्राम पंचायत- खैरताल में स्व सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47