Advertisement

पलायन परिवारों को वीडियो कॉलिंग कर घर आकर मतदान करने की जा रही अपील

पलायन परिवारों को वीडियो कॉलिंग कर घर आकर मतदान करने की जा रही अपील

जिले में शत प्रतिशत मतदान हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत मतदान जागरूकता के लिए विविध आयोजन किए जा रहे हैं तथा व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में पलायन करने वाले श्रमिक परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप अंतर्गत अनोखी तरकीब निकाली गई है। पलायन करने वाले परिवारों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से 7 मई मतदान दिवस के दिन वापस घर आकर मतदान करने की गुजारिश की जा रही है।
ग्राम पंचायतों में सचिव रोज़गार सहायकों, बीएलओ द्वारा पलायन हुए मजदूरों को वॉइस, वीडियो कॉल कर मतदान दिवस पर उपस्थिति हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पलायन करने वाले ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन किया गया है। स्नेह एवं अपनत्व के महौल में बीएलओ न केवल घर का हाल चाल पूछ रहे हैं, बल्कि 7 मई को मतदान करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। जिले में पलायन करने वाले श्रमिक परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु अनोखी तरकीब के अंतर्गत वीडियो कॉलिंग करते हुए मतदान करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें प्रत्यक्ष रूप से फोन करने का असर यह रहा है कि उनमें यह भावना जागृत हुई है कि वोट की कीमत है और हमें अपने अमूल्य वोट का प्रयोग करने अपने गांव-घर जाना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47